83 की उम्र में भी जिंदादिल थी अनन्या पांडे की दादी, निधन के बाद वायरल हो रहा है पोते संग थिरकती का ये वीडियो

7/11/2021 10:03:17 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर चंकी पांडे पर उस समय पहाड़ टूट पड़ा जब उनकी मां स्नेहलता पांडे  ने दुनिया को अलविदा कह दिया। 10 जुलाई की दोपहर  12 बजे अनन्या पांडे की दादी ने  83 की उम्र में अंतिम सांस ली। उनका निधन हार्ट अटैक के चलते हुआ।

PunjabKesari

अनन्या अपनी दादी के बेहद करीब थी। अनन्या अक्सर उनकी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती थीं। दादी के निधन के बाद अनन्या काफी टूट गई हैं। दादी के पार्थिव शरीर को देख अनन्या फफक फफक कर रोने लगी थीं।

PunjabKesari

वहीं इसी बीच अनन्या पांडे की दादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अनन्या पांडे ने साल 2019 में अपनी दादी स्नेहलता पांडे के जन्मदिन पर पोस्ट किया था।

PunjabKesari

वीडियो में अनन्या की दादी अपने पोते अहाना पांडे के साथ  'ये जवानी है दीवानी' गाने पर डांस करती नजर आ रहीं हैं। इस वीडियो को देख ये कहना गलत नहीं होगा कि 83 की उम्र में भी अनन्या पांडे की दादी काफी जिंदादिल इंसान थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ananya 💛💫 (@ananyapanday)

इस साल महिला दिवस के मौके पर भी अनन्या ने दादी के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए अपनी जिंदगी में उनकी अहमियत के बारे में लिखा था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ananya 💛💫 (@ananyapanday)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News