विनोद खन्ना के प्यार में दिवानी हो गई थी ये एक्ट्रैस, सेट पर करती थी ऐसी हरकतें

4/12/2017 4:19:48 PM

मुंबई : वेटरन बॉलीवुड एक्टर विनोद खन्ना अभी ब्लैडर कैंसर से जूझ रहे हैं। विनोद अभी हॉस्पिटल में एडमिट हैं। अपने समय में विनोद खन्ना की बेहतरीन एक्टर के साथ हैंडसम हंक में भी गिनती हुआ करती थी। कहा जाता है कि कुछ एक्ट्रैस तो उनके साथ रोमांस के लिए निर्देशकों से सिचुएशन क्रिएट करने की जिद करती थीं। 

PunjabKesari

बता दें कि वहीं विनोद अपनी को-स्टार्स के साथ ज्यादा इन्वॉल्व नहीं होते थे। उनकी इसी अदा की अमृता सिंह दीवानी हो गईं थीं। फिल्म 'बंटवारा' की शूटिंग में अमृता अपने ब्वॉयफ्रैंड रवि को चिढ़ाने के लिए विनोद खन्ना को अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश करती थीं। लेकिन उनकी अदाओं का जादू विनोद खन्ना पर नहीं चल पाता था। तब रवि अमृता का मजाक उड़ाते हुए कहते थे- 'ये अंगूर काफी खट्टा है।' रवि की ये बात सुन अमृता ने विनोद को अपना बनाने की जिद पकड़ ली। फिल्म की शूटिंग के पहले शेड्यूल तक अमृता विनोद से दोस्ती करने में कामयाब रहीं। 

 

 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News