पाकिस्तानी क्रिकेटर से था मलाइका की बहन का अफेयर, इस वजह से नहीं हुई शादी

6/11/2019 3:45:58 PM

मुंबई: बॉलीवुड स्टार्स और क्रिकेटर्स के बीच शुरु से ही पुराना नाता रहा है। वहीं आए दिन स्टार्स और क्रिकेटर्स के अफेयर की खबरें सामने आती रहती है। इंडस्ट्री में कई ऐसी एक्ट्रेसेस है, जिनका दिल क्रिकेटर्स पर आ चुका है। उन्हीं में से एक है एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा। अमृता ने शकील लदाक से शादी की है, लेकिन उससे पहले उनका अफेयर पाकिस्तानी मूल के इंग्लिश क्रिकेटर उस्मान अफजल से था।

 

PunjabKesari

 

उस्मान ने साल 2001 में इंग्लैंड की ओर से क्रिकेट खेला। अमृता और उस्मान के अफेयर के किस्सों ने साल 2007-08 में खूब सुर्खियां बटोरीं। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता था। वहीं अमृता ने कभी भी अपने रिश्ते को छुपाने की कोशिश नहीं की। 

 

PunjabKesari


बता दें कि अमृता और उस्मान की जोड़ी साल 2007 में कौन बनेेगा करोड़पति शो में भी पहुंची थी। शो में एक ओर जहां मलाइका और अरबाज थे तो वहीं अमृता, उस्मान के साथ थीं। डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, अमृता अरोड़ा ने बताया कि 'जब मैंने सोचा कि अगर मैं अपनी बहन और अरबाज के साथ केेबीसी के सेट पर जा रही हूं तो उस्मान और उसका भाई मुझे ज्वाइन करेंगे।' अमृता अरोड़ा ने कहा था कि 'मुझे लगता है कि ये (उस्मान अफजल) बिल्कुल मेरे लिए हैं। जब हम दोनों के लिए सही समय आएगा तो हम इस रिश्ते को आधिकारिक करेंगे।' हालांकि 4 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों के बीच कुछ कारणों की वजह से ब्रेकअप हो गया। 

 

PunjabKesari


साल 2008 में उस्मान अफजल से अलग होने के बाद अमृता ने शकील लदाक को डेट करना शुरू किया। करीब 6 महीने तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 4 मार्च 2009 को अमृता और शकील ने शादी कर ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक शकील, अमृता की दोस्त निशा के पति थे। अमृता की वजह से शकील और निशा के रिश्ते में दरार आई थी।

 

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News