बादशाह के बाद अब इस पंजाबी सिंगर ने खरीदी 4 करोड़ की लग्जरी कार

5/9/2019 1:07:02 PM

मुंबई: स्टार्स पर इन दिनों लग्जरी गाड़ियां खरीदने का खुमार छाया हुआ है। अमिताभ बच्चन, विद्या बालन, रैपर बादशाह और कैटरीना कैफ ने हाल ही में महंगी कारें खरीदी हैं। इन सबके बाद अब पंजाबी एक्टर और सिंगर एमी विर्क ने भी लग्जरी कार रैंज रोवर खरीदी है। ये कार उन्होंने अपने माता-पिता को गिफ्ट की है। इसकी कीमत 4 करोड़ से ज्यादा है। साथ ही उन्होंने इस लायक बनाने में मदद करने वाले फैंस को थैंक्स कहा है। 

 

PunjabKesari

 


इस बात की जानकारी एमी ने इंस्टा पर दी है। एमी ने इंस्टा पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके माता-पिता कार के साथ खड़े हुए है। फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, 'ये दिन मेरे भगवान और मां-बाप की दुआओं और मेरे कठिन परिश्रम से आया है। सपने सच होते हैं लेकिन उसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होती है। यहां तक पहुंचाने के लिए जिसने भी मेरी मदद की उनका शुक्रिया।

 

PunjabKesari


बता दें कि एमी विर्क ने यू-ट्यूब से अपने सिंगिंग करियर की शुरूआत की थी। उनका पहला गाना बेहद लोकप्रिय हुआ। इसके बाद 2013 में 'जट्टीजं' को 'बेस्ट एल्बम आॅफ द इयर अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया। बतौर एक्टर 2015 में उनकी एंट्री पंजाबी फिल्मों में हुई। वहीं अब एमी जल्द ही रणवीर सिंह के साथ फिल्म '83' में नजर आएंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News