अमिताभ बच्चन से लेकर प्रियंका चोपड़ा ने दी क्रिसमस की शुभकामनाएं, वायरल हुई तस्वीरें और वीडियोज
12/25/2020 11:31:56 AM

मुंबई. क्रिसमस आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स में भी क्रिसमस का क्रेज देखने को मिल रहा है। बॉलीवुड स्टार्स धूमधाम से क्रिसमस सेलिब्रेट कर रहे हैं और सोशल मीडिया शुभकामनाएं दे रहे हैं। आइए जानते हैं इन स्टार्स के बारे में......
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्रिसमस पर अपनी तस्वीर शेयर कर शुभकामनाएं दी हैं। तस्वीर शेयर कर अमिताभ ने लिखा- मैरी क्रिसमस शांति और प्यार के लिए बधाई। फैंस इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं।
शिल्पा शेट्टी
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने क्रिसमस पर सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियो शेयर किया है और शुभकामनाएं दी हैं। वीडियो में शिल्पा, उनके पति राज कुद्रां, बेटे वियान और बेटी समिषा डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।
रवीना टंडन
एक्ट्रेस रवीना टंडन ने तस्वीर और वीडियो शेयर कर क्रिसमस की शुभकामनाएं दी हैं। वीडियो और तस्वीर में रवीना ने रेड कलर के टॉप और क्रिसमस कैप में नजर आ रही है। रवीना इस लुक में बहुत प्यारी लग रही है। फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने क्रिसमस के मौके पर पति निक जोनस के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर सभी को शुभकामनाएं दी है। तस्वीर में प्रियंका वाइट और निक ब्लैक कोट में नजर आ रहे हैं। दोनों एक-साथ बहुत प्यारे लग रहे हैं।
प्रीति जिंटा
एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने भी क्रिसमस के खास मौके पर प्यारा-सा वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक्ट्रेस बहुत खूबसूरत नजर आ रही है और उनके पीछे एक बड़ा सा क्रिसमस ट्री नजर आ रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस ने सभी को क्रिसमस विश किया है और सेफ रहने के लिए कहा है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
चीन के जासूसी गुब्बारे ने सिर्फ अमेरिका को ही नहीं बल्कि भारत समेत कई देशों को बनाया निशाना: रिपोर्ट

Recommended News

‘क्वाड’ देशों ने साइबर सुरक्षा में सुधार के लिए शुरू किया जन अभियान

चीनी जासूसी गुब्बारों ने भारत समेत कई देशों को निशाना बनाया: रिपोर्ट

दरभंगा में दर्दनाक हादसा, स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में 3 युवकों की मौत

अमेरिकी अधिकारियों ने प्रीडेटर ड्रोन का संचालन करने वाले भारतीय नौसैनिक अड्डे का किया दौरा