दिवाली 2020:अमिताभ ने शेयर की अयोध्या की भव्य तस्वीरें, यूजर्स बोले-'अरे चच्चा बड़ी जल्दी याद आ गया!
11/14/2020 10:59:59 AM

मुंबई: 14 नवंबर को दिवाली का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। दीपावली पर सभी लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं दे रहे हैं। बाॅलीवुड स्टार्स ने भी फैंस को इस खास दिन की शुभकामनाएं दीं।
महानायक अमिताभ बच्चन ने भी इस खास मौके पर अयोध्या की तस्वीर शेयर कर फैंस को दिवाली विश की। हालांकि उनके इस पोस्ट पर तरह-तरह के कॉमेंट्स आ रहे हैं।
T 3720 -Happy divali .. 🙏🙏🙏 pic.twitter.com/omcV7M56R8
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) November 13, 2020
लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया है। अमिताभ द्वारा शेयर की इस तस्वीर में सरयू नदी के किनारे दिवाली के एक दिन पहले का नजारा दिखाई दे रहा है। इस पोस्ट के मुताबिक, अयोध्या में 5,84,572 दिये जलाने का रिकॉर्ड गिनेस (गिनीज) बुक में दर्ज किया गया है। इसके साथ अमिताभ ने हैप्पी दिवाली लिखा है। साथ में नमस्ते वाली इमोजी बनाई है।
यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन
अमिताभ के इस पोस्ट पर यूजर्स के तरह-तरह के रिएक्शंस हैं। कई लोगों ने उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। वहीं ने उनको ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा- 'बड़ी जल्दी याद आ गया।' वहीं एक और यूजर ने लिखा- 'आज भी राम मंदिर पर नहीं बोलोगे?' एक यूजर ने लिखा- 'राम मंदिर और ड्रग माफिया के टाइम मुंह में दहीं जमाने वाले..दिवाली की स्पेलिंग तक सही नहीं लिख सकते।'
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

NSA अजीत डोभाल ने नेपाल के पीएम प्रचंड से की मुलाकात

Guru Pradosh: आज इस समय मंदिर जाने से बदलेगी परिवार की दशा और ग्रह दोष में होगा सुधार

Breaking News: पुलिस और Gangsters के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां, 2 गिरफ्तार

ट्रंप ने अनधिकृत प्रवासियों के बच्चों के लिए जन्मजात नागरिकता खत्म करने का लिया संकल्प