गणतंत्र दिवस पर अमिताभ बच्चन ने दिव्यांग बच्चों के साथ गाया राष्ट्रगान, वीडियो ने छू लिया सबका दिल
1/26/2024 4:22:44 PM
बॉलीवुड तड़का टीम. 26 जनवरी को पूरा देश गणतंत्र दिवस मना रहा है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स भी देशभक्ति के रंग से सराबोर दिख रहे हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को Republic Day की बधाइयां दे रहे हैं। इसी बीच महानायक अमिताभ बच्चन ने एक दिल छू लेने वाला वीडियो शेयर कर देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। फैंस एक्टर के इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।
दरअसल, अमिताभ बच्चन ने दिव्यांग बच्चों के साथ गणतंत्र दिवस मनाया, जिसका वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अमिताभ दिव्यांग बच्चों के साथ सांकेतिक भाषा में राष्ट्रगान गाते दिख रहे है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।
T 4901 - गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ 🇮🇳🚩 pic.twitter.com/Ju9jP2RRxX
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) January 26, 2024
अमिताभ की इस अनूठी पहल को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो आमिताभ बच्चन के पास 'सेक्शन 84', 'कल्कि 2898 - ऐ डी', 'तेरा यार हूं मैं' और 'आंखें 2' जैसी अपकमिंग फिल्में हैं।