सारा-जाह्नवी की तरह ही फिटनेस फ्रीक हैं अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या, न्यूयॉर्क की सड़कों पर किया वर्कआउट

6/18/2019 12:20:52 PM

मुंबई: बॉलीवुड स्टार्स अक्सर परफेक्ट फिगर पाने के लिए जिम में घंटों पसीना बहाते हैं। सारा अली खान,जान्हवी कपूर से लेकर अनन्या पांडे तक अपनी फिटनेस पर खास ध्यान देते हैं। अब इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा का नाम शामिल हैं। हाल ही में नव्या का एक वीडियो सोशल साइट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नव्या वर्कआउट करती दिख रही हैं।

 

View this post on Instagram

#fitness . . . . . .#navyananda #navyanavelinanda

A post shared by Navya Naveli Nanda® (@naavyananda) on

वहीं इस वीडियो के तेजी से वायरल होने की वजह है वर्कआउट प्लेस है। वीडियो में नव्या नवेली नंदा न्यूयॉर्क की स्ट्रीट पर एक्सरसाइज करते नजर आ रही हैं।

PunjabKesari,नव्या नवेली नंदा इमेज,नव्या नवेली नंदा फोटो,नव्या नवेली नंदा पिक्चर
 

वीडियो में नव्या ग्रीन सपोर्ट्स ब्रा के साथ स्किनफिट जैगिंग में बोल्ड अंदाज में दिख रही हैं। नव्या के इस वीडियो को अब तक 20,568 लोग देखा चुके हैं। 

PunjabKesari

इस वीडियो को देखने के बाद फैंस लगातार अपना रिएक्शन दे रहे हैं। लोगों को नव्या का ये अंदाज पसंद भी आया है। हालांकि कुछ यूजर्स को उनका यह अंदाज पसंद नहीं आया।  एक यूजर्स का कहना है कि नव्य नवेली को ज‍िम के अंदर जाकर एक्सरसाइज करनी चाह‍िए। आपको इस तरह की पब्ल‍िस‍िटी की जरूरत नहीं है।

PunjabKesari

 

 

 

नव्या भले ही लाइम लाइट से दूर रहती हैं लेकिन उनकी तस्वीरें और वीड‍ियो अक्सर चर्चा में रहते हैं। बीते द‍िनों नव्या नवेली का जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी को डेट करने की खबरें चर्चा में थीं। हालांकि इस बारे में मीजान ने ये साफ कर द‍िया कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। उनके बीच अफेयर या रिलेशनशिप जैसा कुछ नहीं है। 

PunjabKesari,नव्या नवेली नंदा इमेज,नव्या नवेली नंदा फोटो,नव्या नवेली नंदा पिक्चर

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News