विराट-अनुष्का को लेकर अमिताभ का फनी पोस्ट, लिखा ''रंग अभी तक उतरा नहीं और...''
4/4/2021 5:02:32 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में रहते हैं। उनका कोई भी पोस्ट सोशल साइट्स पर आते ही वायरल हो जाता है। हाल ही में उन्होंने अपने एक पोस्ट में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पर मजेदार चुटकुला शेयर किया है, जो कि खूब वायरल हो रहा है।
अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पर रंग-बिरंगी शर्ट पहने हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'रंग अभी तक उतरा नहीं, और त्योहार के चुटकुले बंद नहीं हुए। अनुष्का-विराट को पूरे सम्मान के साथ। इंग्लिश: अनुष्का के पास बहुत बड़ा अपार्टमेंट हैं। हिंदी: अनुष्का के पास विराट खोली है।'
बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली जनवरी 2021 में बेटी वामिका के पैरंट्स बने हैं। इसके बाद से ही यह कपल लगातार खबरों में बना रहता है।