सरोज खान के निधन से सदमे में स्टार्स, सोशल मीडिया पर दे रहे श्रद्धांजलि, अमिताभ ने लिखा ''हाथ जुड़े हैं, मन अशांत''

7/3/2020 9:16:15 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. साल 2020 बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए काल साबित हो रहा है। अभी लोग सुशांत सिंह राजपूत की मौत से उभरे नहीं हैं कि इसी बीच मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान दुनिया को अलविदा कह गईं। शुक्रवार रात सरोज खान के निधन के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में सन्नाटा छाया हुआ है। स्टार्स  कोरियोग्राफर सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं और इसे बहुत ही शॉकिंग खबर बता रहे हैं।

PunjabKesari


महानायक अमिताभ बच्चन ने सरोज खान को श्रद्धाजलि देते हुए ट्वीट किया और लिखा, 'हाथ जुड़े हैं , मन अशांत'। बिग बी के इस ट्वीट से पता लगता है कि वो सरोज के निधन से कितने दुखी हैं।

एक्टर अनुपम ख़ेर ने ट्वीट कर लिखा, 'डान्स की मल्लिका #सरोजखान जी अलविदा। आपने कलाकारों को ही नहीं बल्कि पूरे हिन्दुस्तान को बहुत ख़ूबसूरती से सिखाया कि “इन्सान शरीर से नहीं, दिल और आत्मा से नाचता है”। आपके जाने से नृत्य की एक लय डगमगा जाएगी। मैं पर्सनली ना सिर्फ़ आपको बल्कि आपकी मीठी डांट को भी बहुत मिस करूँगा।'
अक्षय कुमार ने लिखा, 'इस बुरी खबर के साथ जागा हूं कि कोरियोग्राफर सरोज ख़ान जी नहीं रहीं। उन्होंने डांस को बहुत आसान बना दिया जैसे कोई भी डांस करत सकता है। इंडस्ट्री को एक बड़ा नुकसान। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’
टीवी एक्टर सुनील ग्रोवर ने ट्वीट कर लिखा, '‘सरोज खान जी की निधन के खबर से शॉक्ड हूं। उनके जाने से एक युग का अंत हो गया। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे’।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

suman prajapati


Recommended News

Related News