SSR Suicide case: पप्पू यादव ने अमित शाह से की थी CBI जांच की मांग, गृह मंत्रालय की ओर आया ये जवाब
7/15/2020 4:52:34 PM
बॉलीवुड तड़का टीम. सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में फैंस और कई स्टार्स लगातार सीबीआई जांच की मांग की गुहार लगा रहे हैं। पुलिस भी इस मामले की तह तक जाने की पूरी कोशिश कर रही है। 14 जुलाई से सुशांत सिंह के निधन को एक महीना पूरा होने पर पूर्व सांसद पप्पू यादव ने गृह मंत्री अमित शाह को ट्वीट किया और कहा कि आप चाहे तो मिनटों में इस मामले की जांच हो सकती है।
पप्पू यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा, अमित शाह जी आप चाहें तो एक मिनट में सुशांत मामले की CBI जांच हो सकती है। इसे टालें नहीं! बिहार के गौरव फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत जी की संदिग्ध मृत्यु की CBI जांच के लिए केंद्रीय गृह मंत्री जी को पत्र लिख आग्रह किया था।
अमित शाह जी आप चाहें तो एक मिनट में सुशांत मामले की CBI जांच हो सकती है। इसे टालें नहीं!
— Sewak Pappu Yadav (@pappuyadavjapl) July 14, 2020
बिहार के गौरव फ़िल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत जी की संदिग्ध मृत्यु की CBI जांच के लिए केंद्रीय गृह मंत्री जी को पत्र लिख आग्रह किया था।
उन्होंने कार्रवाई के लिए पत्र अग्रसारित कर दिया है। pic.twitter.com/MWsFBFNN8p
पप्पू यादव ने ट्वीट के साथ अमित शाह के लेटर की कॉपी भी लगाई है। अब उन्हें इस मामले में अमित जी से पॉजिटिव जवाब मिला है। इसमें उन्होंने जवाब दिया है कि उनके लेटर को संबंधित विभाग को भेज दिया गया है।
याद दिला दें सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में मुंबई पुलिस को अब तक कोई ठोस सबूत नहीं मिल पाया है। पुलिस सुशांत से जुड़े कई लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है।