तलाक की खबरों के बीच दुल्हन की तरह सजी चारू असोपा, राजस्थानी लुक में रैंप पर उतरी सुष्मिता सेन की भाभी ने लूटी महफिल
7/11/2022 4:12:18 PM

मुंबई: एक्ट्रेस चारू असोपा बीते कई दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरें हैं कि चारू और उनके पति राजीव सेन के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। बात इतनी बढ़ गई है कि चारू अब राजीव से तलाक लेना चाहती हैं। वहीं तलाक की खबरों के बीच चारू असोपा की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जिसमें वह दुल्हन की तरह सजी दिख रही हैं।
दरअसल, चारू हाल ही में एक फैशन शो में बतौर शो स्टॉपर पहुंचीं थी। फैशन शो में सुष्मिता सेन की भाभी ने अपने राजस्थानी लुक से सभी को हैरान कर दिया। आप जानते हैं चारु एक राजस्थानी परिवार से ताल्लुक रखती हैं तो उन्होंने फैशन शो के लिए भी राजस्थानी लुक चुना था।
लुक की बात करें तो चारू ने पिंक कलर का लहंगा-चोली कैरी किया था। उन्होंने अपने लुक को राजस्थानी स्टाइल ज्वेलरी जैसे हैवी नेकलेस, मांग टीका,चूड़ियां,कड़े से कंप्लीट किया था।
मिनिमल मेकअप,रेड लिपस्टिक उनके लुक को परफेक्ट बना रहे थे। इस दौरान चारू ने सिर पर दुपट्टा लिया था। वह अपने ओवरऑल लुक में कमाल की लग रही थीं।
चारु असोपा ने साल 2019 में एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन से शादी की थी। नवंबर 2021 में कपल के घर नन्हीं परी की किलकारी गूंजी, जिसका नाम उन्होंने जियाना सेन रखा है। इस समय चारु और राजीव के बीच रिश्ते ठीक नहीं हैं।
काम की बात करें तो चारु असोपा कई फेमस टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने 'बालवीर', 'अकबर का बल बीरबल', 'मेरे अंगने में' जैसे सीरियल्स में काम किया है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

अमेरिका ने चीन का निगरानी गुब्बारा मार गिराया, मलबा बरामद करने के लिए अभियान जारी

भूकंप ने मचाई तबाही, तुर्की और सीरिया में 1300 से ज्यादा लोगों की मौत...जमींदोज हुईं इमारतें

OMG! जलती चिता से पुलिस ने उठाया युवक का शव, हैरान कर देने वाला था मंजर

निजी शिक्षण संस्थानों में पहली से 8वीं कक्षा के लिए मान्यता/नवीनीकरण को आवेदन आज से शुरू