अमेरिका के फेमस सिंगर चार्ली प्राइड का 86 की उम्र में निधन, कोरोना बना जान का दुश्मन

12/14/2020 10:50:15 AM

मुंबई. कोरोना का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। हर आए दिन कोई न कोई इसका शिकार हो रहा है। अभी तक कई बॉलीवुड और टीवी स्टार्स भी इसकी चपेट में आ चुके हैं। कोरोना की वजह से कई लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। हाल ही में हॉलीवुड से एक बुरी खबर सामने आई है। अमेरिका के फेमस सिंगर चार्ली प्राइड का कोरोना वायरस के कारण निधन हो गया है। सिंगर ने 86 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। चार्ली के निधन की खबर उनके परिवार वालों ने दी है। चार्ली पहले ऐसे अफ्रीकी-अमेरिकी सिंगर थे जिन्होंने अपनी सिगिंग से सबका दिल जीत लिया था। चार्ली को उनके गाने 'Kiss an Angel Good Mornin' के लिए जाना जाता था।

PunjabKesari
चार्ली का जन्म 1934 में मिसिसिपी में हुआ था। सिंगर बनने से पहले चार्ली प्राइड कपास के खेतों में काम करते थे। वह एक बेसबॉल खिलाड़ी भी थे। चार्ली संगीत में पहले ब्लैक सुपरस्टार बने और कंट्री म्यूजिक हॉल ऑफ फेम के पहले अश्वेत सदस्य भी बने। चार्ली के गाने सबसे ज्यादा बिकते थे। चार्ली की मौत सबके लिए एक सदमा है। दूसरे सिंगर्स ने चार्ली को श्रद्धांजलि दी है। गायक डोली पार्टन ने कहा- ये खबर दिल तोड़ने वाली है। चार्ली हम आपको हमेशा प्यार करेंगे। बिल रे साइरस ने कहा-चार्ली प्राइड ऐसे सिंगर थे जिन्होंने संगीत प्रेमियों के लिए संगीत तक आने का एक पुल की तरह काम किया।

PunjabKesari

 बता दें इसी साल नवंबर में चार्ली को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। उस वक्त चार्ली को लाइव टीवी पर देखा गया था। 11 नवंबर को सिंगर ने अपनी आखिरी परफॉर्मेंस दी। अपने करियर के दौरान चार्ली ने 25 मिलियन से भी ज्यादा रिकॉर्ड बेचे। चार्ली को तीन ग्रैमी अवॉर्ड मिले हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Parminder Kaur


Recommended News

Related News