आलिया के लिए राहा ने बनाया हार्ट शेप साॅफ्ट टाॅय! यूजर्स बोले-कुछ भी मत फेको..1 साल की बच्ची सिलाई कैसे...

3/8/2024 2:17:08 PM

मुंबई: हर साल 8 मार्च को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।इस खास दिन का असर बॉलीवुड गलियारों में भी देखने को मिल रहा है। हाल ही में बॉलीवुड की खूबसूरत यंग एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं हैं।

PunjabKesari

 

इसके साथ ही उन्होंने लाडली बेटी राहा की तरफ से मिले गिफ्ट की तस्वीर भी शेयर की। हालांकि अपने इस पोस्ट के चलते आलिया ट्रोल हो गईं हैं। दरअसल, आलिया ने इंस्टा पर हार्ट शेप वाले साॅफ्ट टाॅय की तस्वीर शेयर की है।

PunjabKesari

 

आलिया ने कैप्शन में लिखा- 'मेरी लिटिल वुमुन ने इसे मेरे लिए बनाया है और मैं इसे आप सभी के साथ शेयर कर रही हूं। महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं। आज और अपने शेष जीवन के हर दिन का जश्न मनाने के लिए एक मिनट का समय निकालें।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

 

अब इस तस्वीर के साथ लिखे कैप्शन को देखकर ऐसा लग रहा है कि इसे राहा ने उनके लिए बनाया है। बस फिर क्या था लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया। 

PunjabKesari

एक यूजर ने लिखा- 'राहा को सिलाई आती है क्या? 2 साल की बच्ची ऐसा कैसे कर सकती है, क्या कोई एक्सप्लेन कर सकता है, मैं बस उत्सुकतावश पूछ रही हूं।' इस पर किसी ने लिखा- '2 की भी नहीं है 1 की है।' एक ने लिखा-'कुछ भी... हां भाई सिलेब्रिटी हैं तो कुछ भी पोस्ट कर दे सब बढ़िया है।'

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

एक कमेंट है- 'राहा हैकर कपूर।' एक ने लिखा- 'इतनी छोटी बच्ची कैसे बना सकती है ये या कुछ भी मत फेंको।' एक और कमेंट है, 'क्यूट है लेकिन लिटिल वुमन कौन है?' इस पर किसी ने जवाब दिया-'जाहिर सी बात है वह राहा की बात कर रही है।' एक का कमेंट है - 'राहा इतनी बड़ी हो गई है कि ये सब बना लेती है?'


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News