आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने लिया अमृतसरी छोले भटूरों का मजा, वीडियो देख फैंस के मुंह में आया पानी

9/19/2021 1:50:51 PM

मुंबई. एक्ट्रेस आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती है। सोनी किसी न किसी मुद्दे पर अपनी राय रखती रहती है। हाल ही में सोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह अमृतसरी छोले भटूरों का मजा लेती हुई नजर आ रही है। 

PunjabKesari
वीडियो में सोनू व्हाइट प्रिंटेड सूट में नजर आ रही है। लाइट मेकअप और हाई बन से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। एक्ट्रेस कार में बैठ कर अमृतसरी छोले भटूरों का मजा लेती हुई दिखाई दे रही है। सोनी को इन छोले भटूरों का स्वाद बहुत पसंद आया। एक्ट्रेस खुद को तारीफ करने से रोक नहीं पाई। फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Soni Razdan (@sonirazdan)

बता दें सोनी एक्ट्रेस के साथ-साथ प्रोड्यूसर भी हैं। सोनी ने आलिया भट्ट के साथ फिल्म में राजी में काम किया था। इस फिल्म में एक्ट्रेस आलिया की मां का किरदार निभाया था,जिसे खूब पसंद किया गया था। इसके अलावा सोनी कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी है।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News