आलिया भट्ट की हॉलीवुड फिल्म ''हार्ट ऑफ स्टोन'' का फर्स्ट लुक आउट, एक्ट्रेस को एक्शन सीन में देख फैंस हुए उत्साहित

9/25/2022 11:57:43 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली आलिया भट्ट की सफलता इन दिनों बुलंदियों पर हैं। बॉलीवुड के बाद अब वह जल्द ही हॉलीवुड में भी अपना परचम लहराने वाली हैं। जल्द ही आलिया हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ में नजर आएंगी, जिसका हाल ही में फर्स्ट लुक आउट हुआ है। फिल्म का टीजर लोगों को खूब पसंद आ रहा है और यूजर्स इस पर कमेंट कर पॉजिटिव रिएक्शन दे रहे हैं।

PunjabKesari

 

फिल्म का फर्स्ट लुक आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया और इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘हार्ट ऑफ स्टोन और कीया का फर्स्ट लुक। 2023 में नेटफ्लिक्स पर आ रहा है।’ वीडियो में आलिया का दमदार एक्शन सीन देखने को मिल रहा है। फैंस को आलिया का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है और वह इस फिल्म को देखने के लिए काफी उत्साहित हो रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt 🤍☀️ (@aliaabhatt)

बता दें, हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ में आलिया भट्ट के अलावा सोफी ओकोनेडो, मैथियास श्वेघोफर, जिंग लुसी, पॉल रेडी, गैल गैडोट और जेमी डोर्नन अहम किरदार में हैं। फिल्म का निर्देशन टॉम हार्पर ने किया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News