तस्वीरेंः बिखरे बाल और नम आंखें...मां के निधन की खबर सुन दौड़ी चली आई अक्षय की बहन अल्का

9/8/2021 1:46:56 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का 8 सितंबर को निधन हो गया। 77 साल की उम्र में मां के निधन से अक्षय बेहद दुखी हैं और बिलकुल बिखर गए हैं। वहीं जब अरुणा के निधन की खबर उनकी बहन अलका भाटिया के कानों में पड़ी तो वह सन्न रह गई और अपनी मां को अंतिम विदाई देने दौड़ी चली आईं। अब उनकी फोटोज देख फैंस का दिल भी पसीज गया है।

PunjabKesari


मां के अंतिम दर्शन करने पहुंची अक्षय कुमार की बहन की हालत बेसुध सी हो गई, क्योंकि अलका भाटिया अपनी मां के बेहद करीब थी। वह हमेशा मां का हालचाल जानने दिल्ली से मुंबई आया करती थी। 

PunjabKesari


अब मां के निधन से वह बिलकुल टूट गई हैं। सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अलका व्हाइट आउटफिट और बिखरे बालों में दिख रही हैं। उनके चेहरे पर मां को खोने का गम साफ झलक रहा है।

PunjabKesari


वहीं इस दौरान अक्षय कुमार भी बेहद टूटे हुए हैं। वह मां के निधन से एक दम गुमसुम से हो गए हैं।

PunjabKesari


बता दें, अक्षय कुमार की मां को अंतिम विदाई देने रमेश तौरानी, आर बाल्की, रोहित शेट्टी, रितेश देशमुख, साजिद खान सहित कई स्टार्स उनके घर पहुंचे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News