जवानों ने गाया - ''हम हैं शेर के बच्चे'' ,कारगिल दिवस पर अक्षय ने शेयर की खास वीडियो

7/26/2019 12:12:33 PM

तड़का टीम।  अक्षय कुमार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से अपने फैंस से जुड़े रहते हैं और अपने फैंस के लिए फोटो और वीडियोज शेयर करते हैं। अक्षय कुमार ने अभी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Came across this heart-warming video which made my day. When your small tribute reaches the people it’s meant for...what more can you ask for? A million salutes to our #BharatKeVeer 🙏🏻

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on Jul 25, 2019 at 6:51am PDT

वीडियो में कुछ सैनिक उनकी फिल्म केसरी के गाने "तेरी मिटटी में मिल जावां" के गाने की पैरोडी गाते दिख रहे हैं। सैनिक इस गाने के लिरिक्स में बदलाव करते हुए गा रहे हैं "देश मेरे तू जीता रहे तूने शेर के बच्चे पाले हैं, इक लाल हुआ बलिदान तो क्या सौ लाल तेरे रखवाले हैं।" सैनिकों द्वारा गाया हुआ गाना अब वायरल हो गया है। आपको बता दें अक्षय कुमार स्टारर केसरी फिल्म इसी साल 21 मार्च को रिलीज हुई थी। जिसके गाने सुपरहिट रहे थे।

PunjabKesari,अक्षय कुमार इमेज, अक्षय कुमार फोटो, अक्षय कुमार पिक्चर

'केसरी' 1897 में सारागढ़ी में लड़े गए एक युद्ध की कहानी है, जब सिर्फ 21 सिख सैनिकों ने 10 हजार अफगानों से न सिर्फ जमकर लोहा लिया था। बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने बॉलीवुड में अपनी पहचान देशभक्त के रूप में बनाई है। वह अक्सर देशभक्ति फिल्मों में नजर आते हैं। उनकी आने वाली फिल्म मिशन मंगल 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News