अक्षय कुमार की फिल्म ‘मिशन मंगल'' पर मेहरबान हुई महाराष्ट्र सरकार
8/28/2019 11:50:26 PM
मुंबईः बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। दर्शकों को अक्षय की फिल्म का काफी बेसब्री से इंतजार था। अक्षय की ज्यादातर फिल्में समाजहित में साबित होती है। शायद इसी को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने ‘मिशन मंगल' को राज्य जीएसटी से छूट देने का बुधवार को फैसला किया।
जैसे कि आप जानते ही होंगे कि अक्षय की यह फिल्म भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के सफल ‘मंगलयान' मिशन पर आधारित है।
फिल्म में अक्षय कुमार एवं एक्ट्रेस विद्या बालन ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस की अध्यक्षता में यहां हुई कैबिनेट की बैठक में फिल्म को राज्य जीएसटी से छूट देने का फैसला लिया गया। बयान में कहा गया है कि यह फिल्म विज्ञान के बारे में एक सकारात्मक संदेश देती है।