अक्षय कुमार फिल्म बागी 2 देखने के बाद टाइगर के हुए मुरीद, कह डाली इतनी बड़ी बात

3/31/2018 9:31:48 PM

मुंबईः जैसे कि सब जानते ही हैं कि हाल ही में टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म बागी 2 रिलीज हुई है। इस फिल्म में टाइगर के जबरदस्त एक्शन को खूब तारीफें मिल रही हैं। वहीं ये फिल्म इस साल की बड़ी एक्शन फिल्म मानी जा रही है। हाल ही में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 2 देखने के बाद उन्हें ट्वीट कर बधाई दी है और साथ ही ये भी कहा है कि बॉलीवुड को टोनी जा (Tony Jaa) मिल गया है।

बता दें कि टोनी जा इंटरनेशल लेवल पर अपने मार्शियल आट्स के लिए जाने जाते हैं वे एक्टर भी हैं। अक्षय कुमार की इस तारीफ के बाद शायद टाइगर श्रॉफ फूले नहीं समा रहे होंगे। बता दें कि अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे ज्यादा पंसद किए जाने वाले एक्शन हीरो हैं, ऐसे में उनकी तारीफ टाइगर के लिए काफी बड़ी बात है। 

बता दें अक्षय कुमार को गाड़ियां काफी पसंद है और यही वजह है कि उन्होंने अपने कार कलेक्शन में एक और नई SUV शामिल कर ली है। जो कि अब उनके गैराज का हिस्सा है। दरअसल अक्षय ने हाल ही में Jeep Compass SUV खरीदी है इस मॉडल की कीमत 15-21 लाख के बीच है। हालांकि अक्षय ने जो कार खरीदी है वो 17.73 लाख ऑन-रोड प्राइस (नई दिल्ली) पर ली है। कहने को तो यह ज्यादा महंगी नहीं है लेकिन अक्षय के कलेक्शन में लाखों-करोड़ों तक की कार शामिल हैं। जिसमें SUV को काफी पसंद करने वाले अक्षय ने Honda CR-V, पॉर्श कायेन और रेन्ज रोवर जैसे मॉडल ले रखे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News