अक्षय की ''केसरी'' का नया टीजर आउट, दमदार अंदाज में दिखे ''खिलाड़ी कुमार''

3/17/2019 5:18:46 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' के रिलीज में अब सिर्फ 4 दिन बचे हुए है। अक्षय इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी बीच अक्षय ने फिल्म का एक दमदार टीजर रिलीज किया गया। टीजर में अक्षय अलग-अलग लुक में दिख रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- दुनिया’ भर से #Kesari के विभिन्न रंगों में। सिनेमाघरों में ये #Holi, 21 मार्च रिलीज।

 

बता दें कि फिल्म की कहानी सारागढ़ी की जंग पर आधारित है। यह लड़ाई 122 साल पहले 21 सिखों ने 10 हजार अफगानी हमलावरों से लड़ी थी। इस लड़ाई का नेतृत्व हवलदार ईशर सिंह ने किया था। आज भी यह लड़ाई इतिहास के पन्नों में दर्ज है और सिख हवलदारों के हौंसलों की दाद देती हैं। फिल्म में अक्षय के अलावा परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News