एक बार फिर अक्षय कुमार ने दिखाई दरियादिली, बाढ़ग्रस्त बिहार और असम राज्य को दान किए 1 करोड़ रुपये
8/14/2020 4:45:50 PM

मुंबई: एक तरफ जहां देश इस समय कोरोना जैसी गंभीर बीमारी से जूछ रहा है। वहीं देश के कुछ राज्य इन दिनों बाढ़ की चपेट में आए हुए हैं। इनमें बिहार और असम की हालत ज्यादा खराब है। आए दिन दोनों राज्यों से आ रही तस्वीरें सभी को परेशान कर रही हैं। जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो चुका है। लोगों के घर बह गए हैं। कई नदियों में पानी डेंजर जॉन से ऊपर आ चुका है। ऐसे में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने बिहार और असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया है।
अक्षय कुमार ने बिहार और असम में बाढ़ से प्रभावित पीड़ितों की मदद के लिए एक एक -एक करोड़ रुपए के दान का एलान किया है। अक्षय की इस दरियादिली के लिए दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उनका आभार व्यक्त किया है।
अक्षय के चाहने वाले भी उनके इस कदम की सराहना कर रहे हैं। फिलहाल अक्षय इन दिनों अपनी फिल्म बेल बॉटम की शूटिंग के लिए स्कॉटलैंड गए हैं। लेकिन खिलाड़ी कुमार ने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात कर ये सुनिश्चित किया है कि वापस आकर वह मदद की राशि पीएम राहत कोष ने ट्रांसफर करेंगे।
बता दें यह कोई पहली बार नहीं जब अक्षय ने इस तरह से मदद की पेशकश की हो।देश में आई आपदाओं में अक्षय हमेशा आर्थिक मदद करते रहे हैं। देश में पिछले 4 महीनों से आतंक मचाए कोरोना से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए भी अक्षय कई बार आगे आए हैं। उन्होंने पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ की भारी भरकम राशि दान की थी। जानकारी के लिए बता दें कि अक्षय से पहले प्रियंका चोपड़ा भी बिहार और असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आ चुकी है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
यूथ क्रिकेट के 'Brand Ambassador' कहे जाने वाले शुभमन गिल का शुरुआती जीवन, सुबह 4 बजे जाते थे एकेडमी

Recommended News

CIA प्रमुख विलियम बर्न्स ने बीजिंग में की चीनी नेताओं से मुलाकात

Jyeshtha Purnima: जेष्ठ पूर्णिमा पर बन रहा अद्भुत योग, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

रविवार के दिन न करें ये काम, वरना आपका जीवन पड़ जाएगा संकट में

Vat Savitri Purnima 2023: पति का बेतहाशा प्यार पाने के लिए आज सुहागिन महिलाएं करें इस तरह पूजा