''फानी'' तूफान पीड़ितों को अक्षय कुमार ने दान किए 1 करोड़ रुपए

5/7/2019 3:35:33 PM

मुंबई: ओडिशा में पिछले हफ्ते आए फोनी तूफान ने भयानक उत्पात मचाया। कई लोग जान से हाथ धो बैठे और कई के घर उजड़ गए। इस दुःख की घड़ी में बॉलिवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने पीड़ितों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया। अक्षय ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह केवल बड़े पर्दे पर हीरो नहीं बल्कि असल जिंदगी में भी हीरो हैं। खिलाड़ी कुमार ने ओडिशा के लोगों की मदद के लिए मुख्ममंत्री राहत कोष में एक करोड़ दान किए हैं। सूत्रों के मुताबिक हिंदुस्तान टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया,'ये पहली बार नहीं है। अक्षय कुमार समाज कल्याण के लिए हमेशा से मदद करते आए हैं। चाहे वो सेना की मदद के लिए 'भारत के वीर' पहल को बढ़ावा देना हो या केरल और चेन्नई में आई भयानक बाढ़ के पीड़ितों को आर्थिक मदद देनी हो।'

 

 


बता दें चक्रवात फानी की वजह से कई लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। इस चक्रवात ने राज्य की इकॉनमी को भारी नुकसान पहुंचाया है। ओडिशा की मदद के लिए केंद्र सरकार ने राज्य को 1,000 करोड़ रुपए तत्काल मदद दी है। हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी हालात का मुआयना करने के लिए भुवनेश्वर पहुंचे थे। पीएम मोदी ने ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक के काम की तारीफ भी की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News