एक बार फिर अक्षय ने दिखाई दरियादिली, मुंबई पुलिस को बांटे सेंसर वाले 1000 रिस्ट बैंड

5/14/2020 7:07:15 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म इंडस्ट्री के दानवीर अक्षय कुमार लोगों की मदद करने के मामले कभी पीछे नहीं रहते। मुश्किल के समय एक्टर आगे आकर मदद के लिए हर बढचढ कर योगदान देते हैं। कोरोना वायरस के शुरूआती दौर ने अक्षय ने PM CARES फंड में 25 करोड़ रुपये का दान दिया था और फिर मुंबई के थिअटर आर्टिस्ट की मदद के लिए आगे आए थे। हाल ही में एक बार फिर एक्टर ने दरियादिली दिखाई है। मुंबई पुलिस को उन्होंने सेंसर वाले 1000 रिस्ट बैंड का दान किये है। 

PunjabKesari
मुंबई पुलिस की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अक्षय ने ऐसा बडा कदम उठाया है। कहा जा रहा है कि इन रिस्ट बैंड्स से COVID-19 लक्षणों का पता पहले ही लगाया जा सकता है। इस कलाई वाले बैंड के जरिए बॉडी टेम्परेचर, हार्ट रेट, ब्लड प्रेशर, नींद, स्टेप काउंट और कैलरी पर नजर रखी जा सकती है।

 

जानकारी के मुताबिक GOQii द्वारा तैयार कलाई पर बांधा जाने वाला यह बैंड अपने सेंसर के जरिए COVID-19 के लक्ष्णों का पता शुरुआत में ही लगा लेता है, जिससे इसके रोकथाम में मदद मिल सकती है। बता दें अक्षय GOQii के ब्रैंड एम्बैसेडर हैं। 

 

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

suman prajapati


Recommended News

Related News