नितारा के बर्थडे पर मां ट्विंकल ने लुटाया खूब प्यार, लाडली संग लविंग तस्वीर शेयर कर बोले अक्षय- बेटी के टाइट हग से बड़ी कोई खुशी नहीं

9/26/2021 12:54:40 PM

मुंबई. बॉलीवुड कपल अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की बेटी नितारा 25 सितंबर को पूरे 9 साल की हो गई है। बेटी को यूं बढ़ते हुए देख पेरेंट्स का दिल भी काफी बड़ा हो जाता है। लाडली के इस मौके पर ट्विंकल और अक्षय ने उसे खास अंदाज में विश किया। अब दोनों का ये पोस्ट इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है।


अक्षय कुमार ने बेटी नितारा के बर्थडे पर अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह अपनी लाडली को कसकर सीने से लगाए हुए हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "दुनिया में बेटी के टाइट हग से बड़ी कोई खुशी नहीं है। हैप्पी बर्थडे नितारा। बड़ी हो जाओ, दुनिया को संभालो लेकिन हमेशा पापा की छोटी बेटी ही रहना। लव यू।"

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

वहीं मां ट्विंकल खना ने भी बेटी को माथे पर चूमते हुए की तस्वीर शेयर कर लिखा, "9 सालों से जिंदगी में ये सीरियस फेस और सेंस ऑफ ह्यूमर वाली बच्ची मेरे पास है। वह हमेशा इस तरह ही हंसती रहें। हैप्पी बर्थडे।" 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna)

फैंस को बेटी के लिए किया गया कपल का ये प्यारा पोस्ट खूब पसंद आ रहा है और वे कमेंट कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

 


काम की बात करें तो अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म 'सूर्यवंशी' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह और अजय देवगन भी दिखाई देंगे।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News