''पद्मश्री'' से सम्मानित 126 साल के स्वामी शिवानंद की फिटनेस के मुरीद हुए अक्षय कुमार, बोले- मन खुश हो गया
3/22/2022 5:29:06 PM
बॉलीवुड तड़का टीम. 126 साल के स्वामी शिवानंद को सोमवार को राष्ट्रपति भवन में पद्मश्री से सम्मानित किया गया। ये सम्मान उन्हें योग के क्षेत्र में योगदान के लिए दिया गया। जब स्वामी शिवानंद पुरस्कार लेने के लिए पहुंचे तो पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। 126 की उम्र में शिवानंद को बिना किसी सहारे के तेज कदमों से चलते देख हर कोई हैरान रह गया और उनकी इस अचीवमेंट की खूब सराहना हो रही है। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उनका वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।
126 साल के योग गुरु स्वामी शिवानंद की फिटनेस देख अक्षय कुमार उनके मुरीद हो गए। उन्होंने ये वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा- 'यह 126 साल के हैं और कितनी शानदार सेहत है। अनेक-अनेक प्रणाम स्वामी जी। यह वीडियो देखकर मन खुश हो गया।' अक्षय के ट्वीट पर लोगों के काफी रिएक्शन सामने आ रहे हैं।
#WATCH Swami Sivananda receives Padma Shri award from President Ram Nath Kovind, for his contribution in the field of Yoga. pic.twitter.com/fMcClzmNye
— ANI (@ANI) March 21, 2022
बता दें, 54 साल के अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर्स में से एक हैं। वह अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखते हैं और हर रोज 4 बजे से पहले उठकर वर्कआउट करते हैं।
काम की बात करें तो अक्षय कुमार को हालिया रिलीज हुई फिल्म बच्चन पांडे में देखा गया, जिसमें वह कृति सेनन और जैकलीन फर्नांडीज के साथ अहम किरदार में नजर आएं हैं। अब उनकी अपकमिंग फिल्म रामसेतू है।