नए साल पर कैंची धाम पहुंची भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, नीम करोली बाबा का आशीर्वाद लेकर की 2024 की शुरुआत

1/2/2024 1:50:02 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. साल 2024 का आगाज हो गया है। नए साल की शुरुआत किसी ने परिवार और दोस्तों संग पार्टी करते हुए की तो किसी ने वेकेशन मनाते हुए। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी थे, जिन्होंने भगवान के दर पर शीश झुकाकर अपने नए साल की शुरुआत की। उन्हीं में से एक हैं, भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह। एक्ट्रेस नए साल पर कैंची धाम पहुंची और वहां से अपनी तस्वीरें शेयर कर फैंस को नए साल की शुभकामनाएं भी दी। 

PunjabKesari

अक्षरा सिंह ने नए साल पर कैंची धाम पहुंचकर नीम करोली बाबा का आशीर्वाद लिया। वहां से अपनी एक तस्वीर शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- नया साल आपके जीवन में सफलता ,सौभाग्य और ख़ुशियाँ लेकर आए। इस फोटो में अक्षरा कैंची धाम के साथ सेल्फी लेती बेहद खुश नजर आ रही हैं। फैंस को एक्ट्रेस का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है और वे उन्हें हैप्पी न्यू ईयर विश करते नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari


बता दें, अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की एक जानी मानी एक्ट्रेस हैं। सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर अक्षरा को 6.3 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News