तन्हाजी : सावित्रीबाई मालुसरे के रूप में नजर आई काजोल, पति ने शेयर किया फर्स्ट लुक

11/18/2019 10:45:35 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर अजय देवगन की बहुचर्चित फिल्म 'तन्हाजी' रिलीज़ से पहले ही सुर्खियों में है। 'तन्हाजी' द अनसंग वॉरियर में अजय देवगन और सैफ अली खान मुख्य भूमिकाओं में हैं। ये फिल्म तानाजी मालुसरे के जीवन पर आधारित है, जो 17 वीं शताब्दी के योद्धा और छत्रपति शिवाजी महाराज की सेना में मराठा साम्राज्य के संस्थापक थे। फिल्म  का ट्रेलर १९ नवंबर को रिलीज़  किया जायेगा। सोमवार को अजय देवगन ने फिल्म से जुड़ा एक पोस्टर रिलीज़ किया, जिसमें उनके एक्ट्रेस पत्नी काजोल सावित्रीबाई मालुसरे के रूप में मराठी लुक में नजर आ रही हैं।
PunjabKesari
 
काजोल इस फिल्म में अजय देवगन की पत्नी की भूमिका में  नजर आएंगी। सोशल मीडिया में अजय देवगन ने फर्स्ट लुक जारी करते हुए लिखा है कि  " सावित्रीबाई मालुसरे, तन्हाजी के साहस का सहारा और उनके बल की शक्ति"।

PunjabKesari

फिल्म 'तन्हाजी' द अनसंग वॉरियर सिनेमाघरों में 10 जनवरी 2020 को रिलीज़ होगी। वही, इस फिल्म में लम्बे समय बाद एक्ट्रेस जया बच्चन भी नजर आएंगी।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News