ट्रेलर: बेयर ग्रिल्स के साथ समंदर में शार्क और मौसम की स्थिति का सामना करते अजय देवगन, बोले-  ये कोई बच्चों का खेल नहीं

10/12/2021 5:11:51 PM

मुंबई. एक्टर अक्षय कुमार और रजनीकांत के बाद अब अजय देवगन शो 'इनटू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स' में नजर आने वाले हैं। फैंस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक्टर बेयर ग्रिल्स के साथ वाइल्ड लाइफ की चुनौतियों का सामना करते नजर आएंगे। हाल ही में शो का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसे अजय ने सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है।

PunjabKesari
ट्रेलर में अजय बेयर ग्रिल्स के साथ हिंद महासागर में नजर आ रहे हैं। एक्टर शार्क और प्रतिकूल मौसम की स्थिति का सामना करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अजय ने अपने शूटिंग के अनुभव को शेयर करते हुए कहा- 'इन द वाइल्ड’ के साथ मेरा पहला सफर है। मैं आपसे कह सकता हूं कि यह बच्चों का खेल नहीं है। मेरे पिता एक एक्शन डायरेक्टर थे और भारतीय उद्योग में मेरे 30 साल के करियर के दौरान, मुझे एक्शन करने का सौभाग्य मिला है। मैंने कई खतरनाक एक्शन सीन किए हैं, पर यह उन सबसे अलग है। मुझे खुशी है कि यह अवसर मेरे पास आया, इसने मुझे अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलने में मदद की।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

अजय ने आगे कहा- बेयर ग्रिल्स प्रकृति के साथ एक बहुत जरूरी संबंध तलाशने और विकसित करने के लिए लाखों लोगों को प्रेरित कर रहे है और निश्चित रूप से मुझे जंगल में सुरक्षित रखने के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भूखे जंगलों से लेकर समुद्र की गहराई तक, बेयर यह सब जानते हैं। बता दें शो का पहला एपिसोड 25 अक्टूबर रात 8 बजे यह एपिसोड प्रसारित किया जाएगा। 

 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News