‘ताना जी: द अनसंग वॉरियर’ से रिलीज हुआ अजय का फर्स्ट लुक, न्यू ईयर पर फैंस को दिया खास तोहफा
1/2/2019 9:36:30 AM
मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अजय देवगन इन दिनों फैमिली के साथ हाॅलीडे एंजॉय कर रहे हैं। वहीं इसके बाद वह अपनी अपकमिंक फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर'की बची हुई शूटिंग को पूरा करेंगे। वही हाल ही में अजय की इस फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है।
Happy New Year!!! Har Har Mahadev!!! @ajaydevgn @TanhajiFilm pic.twitter.com/pcO579Ipro
— Om Raut (@omraut) January 1, 2019
इस पोस्टर में अजय हवा में उड़ते दिखाई दे रहे हैं। अजय देवगन ने अपना चेहरा साफे से ढका हुआ और उनके दाहिने हाथ में तलवार है। पोस्टर में सिर्फ उनकी आंखें ही दिखाई दे रही हैं। फैंस उनके इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि इस फिल्म में अजय के अलावा सैफ अली खान भी मुख्य किरदार में हैं। खबरों की मानें तो जहां अजय एक मराठा योद्धा के रूप में नजर आएंगे, वहीं सैफ एक मुस्लिम आक्रांता के अवतार में दिखाई देंगे। फिल्म में इन दोनों के साथ-साथ काजोल भी अहम किरदार में दिखेंगी। फिल्म 22 नवम्बर 2019 को रिलीज होगी।