‘मार्शल आर्ट लीग’ का हिस्सा बने अजय देवगन और अर्जुन रामपाल

1/15/2017 1:51:31 PM

मुंबई- सुपर फाइट लीग के लॉन्च के दौरान बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और अर्जुन रामपाल  पहुचे। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा- महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट सीखना चाहिए। उन्होंने महिलाओं पर बढ़ रहे क्राइम की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपनी सुरक्षा करने के लिए खुद मार्शल आर्ट जैसी सेल्फ डिफेंस की कला सीखने की जरूरत है।

अजय ने कहा, “ये मिथ है कि लडकियां मर्दों से कमजोर होती हैं। मार्शल आर्ट सीखना सिर्फ सेल्फ डिफेंस की बात नहीं है बल्कि कॉन्फिडेंस की बात है। एक बार आत्मविश्वास बढ़ जाने पर लड़कियां पुरुषों से भी ज्यादा मजबूत बन जाती हैं। अर्जुन ने कहा, “महिलाओं के प्रति बढ़ रहे शोषण की वजह से ही हमने यह फैसला किया है कि सुपर फाइट लीग में महिलाओं को शामिल किया जाए। अजय देवगन और अर्जुन रामपाल दोनों ही फिट रहने के लिए मार्शल आर्ट और बॉक्सिंग की प्रैक्टिस करते है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News