Ponniyin Selvan: सिल्क साड़ी..नेकपीस.. मांग टीका और माथे पर बिंदी रानी बनीं ऐश्वर्या राय की खूबसूरती पर मर मिटेंगे आप

7/6/2022 2:28:35 PM

मुंबई: ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर बड़े पर्दे पर हुस्न का जलवा बिखेरने के लिए तैयार है। ऐश्वर्या राय बच्चन मणि रत्नम की अपकमिंग फिल्म पोन्नियिन सेलवन पार्ट-1 में नजर आएंगी। हाल ही में फिल्म से उनका लुक रिवील किया गया है।

PunjabKesari

सामने आए लुक पोस्टर में ऐश की खूबसूरती देख हर कोई हैरान रह गया है। Pazhuvoor रानी नंदिनी के रोल ऐश्वर्या खूब जच रही हैं। ऑरेंज सिल्क साड़ी में मिसेज बच्चन बला सी खूबसूरत लग रही हैं।

PunjabKesari

नेकपीस, झुमका, मांगटीका, बिंदी सजाए रानी बनीं ऐश्वर्या को देख लोग दीवाने हो गए हैं। ऐश्वर्या ने अपने लंबे बालों को खुला रखा है।  उनकी कातिलाना निगाहें फैंस के दिलों को घायल कर रही है। ऐश के लुक से नजरें हटा पाना मुश्किल है।   सोशल मीडिया यूजर्स को भी ऐश्वर्या का लुक बेहद पसंद आ रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Madras Talkies (@madrastalkies)

फिल्म की बात करें तो Ponniyin Selvan  एपिक पीरियड ड्रामा है.जोकि कल्कि कृष्णामूर्ती की 1955 में आई नोवेल पोन्नियिन सेलवन पर बेस्ड है। पोन्नियिन सेलवन का बजट 500 करोड़ बताया जा रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Madras Talkies (@madrastalkies)

ये इंडियन सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक होगीये मल्टीस्टारर फिल्म है जिसमें जयम रवि, तृषा, शरद कुमार, विक्रम बाबू, शोभिता धूलिपाला, प्रकाश राज अहम रोल में दिखेंगे। इसका पहला पार्ट सिनेमाघरों में 30 सितंबर को रिलीज होगा। इसे हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News