ऐश्वर्या ने बेटी आराध्या के साथ सेलिब्रेट किया वेलेंटाइन डे, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

2/15/2021 10:51:20 AM

मुंबई. 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे पूरी दुनिया में धूमधाम से मनाया गया। आम लोगों के साथ-साथ स्टार्स ने भी इसे खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी बेटी आराध्या के साथ वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया। जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जो खूब पसंद की जा रही है।

PunjabKesari
तस्वीर में ऐश्वर्या बेटी आराध्या के साथ नजर आ रही है। आराध्या ने हाथ में रेड कलर का हार्ट पकड़ा हुआ है। दोनों खूबसूरत अंदाज में पोज दे रही हैं। दूसरी तस्वीर में हार्ट शेप वाला चॉकलेटी केक दिखाई दे रहा है। तस्वीरें शेयर करते हुए ऐश्वर्या ने लिखा- 'मेरी डार्लिंग ऐंजिल आराध्या तुमसे हमेशा, असीमित और बिना शर्त के प्यार करती हूं।' फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb)

काम की बात करें तो ऐश्वर्या को पिछली बार राजकुमार राव और अनिल कपूर के साथ फिल्म 'फन्ने खां' में देखा गया था। अब एक्ट्रेस मणि रत्नम की तमिल फिल्म 'पून्नियिन सेल्वन' में नजर आने वाली है। इस फिल्म में ऐश्वर्या के साथ विक्रम, कार्ती, जयम रवि, त्रिशा, विक्रम प्रभु, ऐश्वर्या लक्ष्मी, शोभिता धूलिपाला, अश्विन काकूमानी, मोहम रमन और सारा अर्जुन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News