पति अभिषेक के कारण ऐश ने नहीं किया अब तक यह काम!!

2/24/2017 3:58:59 PM

मुंबई: बॉलीवुड स्टार्स आजकल सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से इंटरेक्ट करते हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन कुछ सितारें एेसे है जो अभी भी सोशल साइटस पर एक्टिव नहीं है। बॉलीुवुड एक्ट्रैस ऐश्वर्या राय बच्चन के अलावा कंगना, सैफ अली खान, करीना कपूर जैसे कुछ नाम हैं जो अभी इस मध्यम पर फिल्म प्रमोशन को लेकर उतना एक्ट‍िव नहीं हैं। 

सूत्रों के मुताबिक फैंस से जुड़ने के लिए ऐश्वर्या ट्विटर और फेसबुक पर आना चाहती हैं। लेकिन अभिषेक बच्चन उनको ऐसा नहीं करने दे रहे हैं। वैसे अभिषेक बच्चन खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हैं और अक्सर पोस्ट्स भी करते रहते हैं। 

बता दें कि जूनियर बच्चन इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं हैं कि ऐश्वर्या सोशल मीडिया का प्रैशर झेल पाएंगी क्योंकि कई बार यहां स्टार्स पर ट्रोल भी किया जाता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News