गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ संग शादी की अफवाहों पर अहान शेट्टी का रिएक्शन- ''यह सही नहीं, लेकिन आप इन चीजों को कंट्रोल नहीं कर सकते''

1/28/2022 12:04:10 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी अक्सर तानिया श्रॉफ संग अपने रिलेशन को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। समय समय पर उनकी शादी की खबरें भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। कुछ दिनों पहले भी कहा गया था कि अपनी बचपन की प्रेमिका तानिया के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। वहीं अब अहान ने अपनी शादी की इन सब को खारिज किया है और तानिया संग अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है।

PunjabKesari

 

यह कहते हुए कि शादी की अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है, उन्होंने इंटरव्यू में बताया कि उनका ध्यान अपने करियर पर है क्योंकि वह अभी अपनी दूसरी फिल्म पर काम कर रहे हैं। एक्टर ने कहा कि अगर उन्हें ऐसा लगता है तो वह अपने निजी जीवन के बारे में अपडेट शेयर करेंगे।

 

PunjabKesari

 

'तड़प' एक्टर ने यह भी खुलासा किया कि वह अफवाहों से परेशान नहीं हैं क्योंकि उन्होंने ही अपने निजी जीवन को सार्वजनिक किया है। उन्होंने कहा, “मैं किसी से कुछ नहीं छुपाता। मैं बहुत ईमानदार रहा हूं। हालांकि, कभी-कभी इस तरह के लेख सामने आते हैं, यह उचित नहीं है, लेकिन आप वास्तव में उस पर कंट्रोल नहीं कर सकते।”
यह पूछे जाने पर कि क्या अफवाहों ने तानिया के साथ उनके संबंधों को प्रभावित किया है। जवाब में अहान ने कहा कि दोनों बहुत अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं और एक दूसरे को समझते हैं। उनके मुताबिक, अगर कोई तीसरा व्यक्ति कुछ ऐसा कहता है जो उन्हें प्रभावित करता है, तो यह केवल उनकी बॉन्डिंग पर सवाल उठाएगा, जो उन्होंने कभी नहीं किया।

 

अहान और तानिया एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं। तानिया ने तब भी सुर्खियां बटोरीं जब वह शेट्टी परिवार में शामिल हुईं और अहान की पहली फिल्म 'तड़प' की को-स्टार तारा सुतारिया की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुईं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News