"शिकारा" देखने के बाद कुछ ऐसा रहा आमिर खान का रिएक्शन, ट्वीट कर कही ये बात

2/9/2020 2:12:32 AM

बॉलीवुड तड़का डेस्कः विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म "शिकारा" ने आज सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। जी हां, "शिकारा" रिलीज हो चुकी है। बता दें फिल्म ‘शिकारा' के जरिए दर्शकों को कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार की कहानी को एक प्यारी-सी लवस्टोरी के जरिए बताने की कोशिश की है। ‘शिकारा' 1990 में कश्मीरी पंडितों पर हुए जुल्म को दिखाती है कि आखिर कैसे रातों-रात उन्हें घर से निकलने के लिए मजबूर कर दिया जाता है।
PunjabKesari
फिल्म में दो नए कलाकार आदिल खान और सादिया खान नजर आ रहे हैं। आमिर खान ने फिल्म ‘शिकारा' के लिए विधु विनोद चोपड़ा को शुभकामनाएं दी हैं और कहा है कि यह एक ऐसी कहानी है, जिसे बताए जाने की जरूरत थी।
PunjabKesari
आमिर ने ट्विटर पर फिल्म के ट्रेलर के लिंक को साझा करते हुए अपनी भावनाएं व्यक्त की।
 

उन्होंने लिखा कि विनोद आपको ढेर सारी शुभकामनाएं. ‘शिकारा' एक ऐसी फिल्म है, जो हमारे हाल के इतिहास की सबसे दुखद घटनाओं में से एक पर बनी है। यह एक ऐसी कहानी है, जिसे बताए जाने की जरूरत है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pawan Insha


Recommended News

Related News