Video: अनुष्का-विराट के बाद अब दीप‍िका और रणवीर भी करने वाले हैं शादी, जानें कब होगी शादी

3/6/2018 11:39:44 PM

मुंबईः बॉलीवुड में एक बार फिर से बहुत जल्दी शहनाई बजने वाली है। शादी का यह मंडप किसी और के नहीं बल्कि डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण के घर लगने वाला है। खबरों की मानें तो हाल ही में दीपिका के पैरेंट्स बेंगलुरु से मुंबई आए थे। यहां उन्होंने रणवीर सिंह की फैमिली से मुलाकात की। दोनों के पैरेंट्स ने मिलकर उनकी शादी फिक्स कर दी है। अगले 3-4 महीनों के अंदर ही दीप-वीर सात फेरे लेंगे। 

इस बातचीत में दोनों के परिवार ने इस 'क्यूट कपल' को शादी के पवित्र बंधन में बांधने की तारीख के बारे में चर्चा की। यह मुलाकात दीपिका के घर पर हुई। इसके बाद सभी वर्ली के एक रेस्त्रां फोर सीजन में डिनर के लिए निकल गए।

सूत्रों की मानें तो दीपिका और रणवीर डेस्टिनेशन वेडिंग चाहते हैं। लेकिन घरवाले चाहते हैं कि शादी मुंबई में हो, क्योंकि सिंह फैमिली के ज्यादातर रिश्तेदार मुंबई और दिल्ली में रहते हैं। साथ ही कोई भी रणवीर की शादी मिस नहीं करना चाहते। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News