Bigg Boss OTT से बाहर आते ही सिद्धार्थ और शहनाज के नाम अक्षरा सिंह का ट्वीट-''आशिकी का दूसरा नाम ''SidNaaz''''

9/6/2021 3:39:55 PM

मुंबई: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का बिग बॉस ओटीटी से सफर खत्म हो गया। 'संडे का वार' एपिसोड में शो के होस्ट और मशहूर निर्माता करण जौहर ने अक्षरा सिंह और पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा को घर से बेघर किया।

PunjabKesari

अक्षरा के एलिमिनेशन से फैंस को तगड़ा झटका लगा है। फैंस सोशल मीडिया पर अक्षरा सिंह को शो में वापस लेने की मांग कर रहे हैं। वहीं जैसे ही अक्षरा घर से बाहर निकली तो उन्हें सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर मिली।

PunjabKesari

इस खबर से उनका दिल टूट गया। उन्होंने घर के बाहर कदम रखते ही सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के लिए बेहद इमोशनल ट्वीट किया।

PunjabKesari

अक्षरा सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा- 'आशिकी का दूसरा नाम सिडनाज (Sidnaaz)।' इसके साथ उन्होंने टूटा दिल बनाया है। अक्षरा सिंह के इस ट्वीट को देखने के बाद फैंस काफी इमोशनल हो गए हैं। बता दें कि अक्षरा सिंह के अलावा खेसारी लाल यादव, आम्रपाली दुबे, रवि किशन, दिनेश लाल यादव और मनोज तिवारी जैसे कई भोजपुरी स्टार्स ने सिद्धार्थ शुक्ला को ट्रिब्यूट दिया। 

 

 

गौतलब है कि 2 सितंबर को सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर आई थी। इस खबर ने सबको हिलाकर रख दिया था। 40 साल के सिद्धार्थ हार्ट अटैक के चलते दुनिया को अलविदा कह गए। उनकी करीबी दोस्त शहनाज गिल तो सुधबुध ही खो बैठी हैं। 3 सितंबर को सिद्धार्थ का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं आज (6 सितंबर) को सिद्धार्थ के परिवार द्वारा प्रेयर मीट रखी गई है। इस प्रेयर मीट में एक जूम लिंक के जरिए फैंस एक्टर को श्रद्धांजलि दे सकते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News