एक हफ्ते में बिग बाॅस की 2 शेरनियां आउट: अर्चना गौतम के बाद अब प्रियंका चाहर हुईं बेघर! दोस्त को जाता देख नम हुईं अंकित की आंखे

11/12/2022 9:23:44 AM

मुबंई: विवादित रियालिटी शो 'बिग बाॅस 16' के बीते एपिसोड बेहद ही धमाकेदार और ट्विस्ट से भरे थे। वीरवार को बिग बॉस की सबसे इंटरस्टिंग कंटेस्ट अर्चना गौतम घर से बेघर हुईं। शिव ठाकरे संग हाथापाई के बाद अर्चना गौतम को घर से बाहर निकाला गया। अर्चना के एविक्शन से हर कोई हैरान था। वहीं अगर बिग बाॅस फैंस अर्चना गौतम के एविक्शन से शॉक्ड हैं तो जान लीजिए कि झटकों का सिलसिला अभी खत्म नहीं हुआ है।

PunjabKesari

अर्चना गौतम के बाद अब शो की एक और दमदार कंटेस्टेंट घर से बेघर होने वाली है। ये कंटेस्टेंट और कोई नहीं बल्कि अर्चना गौतम दोस्त प्रियंका चहर चौधरी हैं। जी हां, आपने ठीक सुना। शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें सलमान खान ने एविक्शन का ये बड़ा बम फोड़ा है।

PunjabKesari

होस्ट सलमान खान प्रियंका का नाम बेघर होने के लिए लेते हैं। अपनी खास दोस्त प्रियंका को बेघर होते देख अंकित इमोशनल दिखे। प्रियंका चौधरी से सलमान खान पूछते हैं ये गेम आप क्या चाहती हैं कि कौन जीते? जवाब में प्रियंका कहती हैं-'मैं अपने लिए खेल रही हूं, वो अपने लिए खेल रहे हैं।'

PunjabKesari

इसके बाद सलमान खान शॉकिंग अनाउंसमेंट करते हैं।सलमान अनाउंस करते हैं कि प्रियंका शो से जा रही हैं। ये सुन अंकित और बाकी घरवाले शॉक्ड हो जाते हैं। अंकित की आंखें  नम हो जाती हैं। प्रियंका रोते हुए सभी से गले मिलती हैं।अंकित प्रियंका चौधरी के जाने का जिम्मेदार खुद को बताते हैं। शो का ये विस्फोटक प्रोमो देखने के बाद फैंस हैरान हैं। उन्हें प्रियंका के एविक्शन पर अभी तक यकीन नहीं हो रहा है।

PunjabKesari

 इस हफ्ते सुंबुल तौकीर खान, प्रियंका चहर चौधरी और गोरी नागोरी नॉमिनेट हुए हैं।  सभी को लगा था सुंबुल या गोरी में से कोई एक एविक्ट होगा। अर्चना गौतम के बाद प्रियंका एक ऐसी कंटेस्टेंट थी जो  बिग बाॅस के घर में हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखती थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

भले ही उन्हें घर के सदस्य फटे में टांग अड़ाने वाली कहते थे लेकिन वह एक ऐसी कंटेंस्टेंट थी जो बिना की गुप्र का सहारा लिए अकेली अपने दम पर खेल रही थी।  प्रियंका बिग बॉस 16 की सबसे मजबूत कंटेस्टेंट हैं।उनके शो जीतने के दावे तक हो रहे थे। अब शो की इतनी मजबूत कंटेस्टेंट का सफर खत्म होने से हर कोई हैरान है। 

PunjabKesari


प्रियंका का एविक्शन सच या प्रैंक?

प्रियंका का ये एविक्शन प्रैंक भी हो सकता है। बिग बॉस में पिछले दो हफ्तों से  कोई एविक्शन नहीं हुआ है क्योंकि अर्चना गौतम को शो से बाहर कर  दिया गया है, इसलिए काफी  चांस हैं इस वीक भी कोई बेघर ना हो। हालांकि दूसरी तरफ ये भी चर्चा है कि  वीकेंड  का वार अर्चना भी बिग बॉस में एंट्री करेंगी। यहां ये भी हो सकता है कि बिग बाॅस की ये दोनों शेरनियां सीक्रेट रूम में जाएं और बाद में एक दमदार एंट्री करें। शो में आगे क्या होता है ये तो जल्द ही पता चलेगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News