वरुण-आलिया के बाद 'कलंक' के सेट पर घायल हुए आदित्य रॉय कपूर, जानें पूरा मामला

7/6/2018 6:09:43 PM

मुंबई: बॉलीवुड डायरेक्टर करण जौहर की ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म ‘कलंक’ की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है। वहीं फिल्म की स्टार कास्ट चोटिल हुए जा रहे है। सबसे पहले वरुण धवन को शूटिंग के दौरान चोट लगने की खबर सामने आई थी। इसके बाद आलिया भट्ट के भी घायल होने की खबर आई थी। वहीं अब हाल ही में फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर आदित्य रॉय कपूर के घायल होने की खबर सामने आई है।

 


खबरों के मुताबिक आदित्य को एक मुश्किल एक्शन सीन करना था। अचानक वो अपनी पकड़ ढीली कर बैठै और फिसल गए। इसके बाद उन्हें जबड़े में चोट लगी है और एक दांत टूट गया है। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर्स ने इसके बाद उन्हें 6-7 दिन के आराम की सलाह दी है। बाकी इस पर निर्भर करेगा कि वो कितनी जल्दी ठीक हो पाते हैं। तभी ये तय हो पाएगा कि वो कब से शूटिंग शुरू कर पाएंगे।

 


फिल्म की बात करें तो करण जौहर के प्रोडक्शन धर्मा बैनर के तले बन रही इस फिल्म में वरुण, आलिया, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा के अलावा माधुरी दीक्षित और संजय दत्त भी नजर आने वाले हैं। माधुरी और संजय एक साथ करीब 20 साल बाद काम करने वाले है। ये फिल्म करण जौहर का ड्रीम प्रोजेक्ट है औऱ इस फिल्म में पहले माधुरी का किरदार श्रीदेवी निभाने वाली थी लेकिन अचानक हुई उनकी मौत के बाद ये किरदार माधुरी को ऑफर हुआ जिसे उन्होंने एक्सेप्ट कर लिया। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News