दादा-दादी और पोती: आदित्य ने शेयर की प्यारी सी तस्वीर, नारायण फैमिली की जान पर लोगों ने खूब बरसाया प्यार
6/3/2022 5:22:32 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर सिंगर आदित्य नारायण की बेटी त्विषा के आगमन से नारायण फैमिली की खुशियों में चार-चांद लग गए हैं। त्विषा को अगर नारायण परिवार का फैमिली फ्लावर कहा जाए तो ये कहना जरा भी गलत नहीं होगा। त्विषा घर का वह फूल बन गई है, जिसकी महक से पूरा नारायण हाउस खिलखिला उठा है। हाल ही में आदित्य ने अपनी लाडली की दादा-दादी संग एक ऐसी क्यूट तस्वीर शेयर की है, जिसे देख आपका दिन बन जाएगा।
आदित्य नारायण द्वारा शेयर की गई तस्वीर में देखा जा सकता है कि नन्हीं त्विषा अपने दादा उदित नारायण और दादी दीपा नारायण झा की गोद में नजर आ रही हैं। इस दौरान वह पिंक आउटफिट में फूल सी प्यारी लग रही हैं। इस दौरान त्विषा के माथे पर तिल्क लगा हुआ है। वहीं दादा दादी भी अपनी पोती को बाहों में लिए बेहद खुश दिख रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए आदित्य ने कैप्शन में लिखा- 'दादा, दादी और छोटी.'
फैंस आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल की बेटी की दादा-दादी संग इस प्यारी तस्वीर पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
बता दें, सिंगर आदित्य नारायण और उनकी एक्ट्रेस पत्नी श्वेता अग्रवाल ने 24 फरवरी, 2022 को बेटी का अपनी दुनिया में स्वागत किया। हालांकि, कपल नने 10 मार्च 2022 को त्विशा के साथ पहली तस्वीर शेयर की थी।