रामदास आठवले ने पायल घोष का किया समर्थन तो स्वरा भास्कर बोलीं-'अच्छा होता अगर हाथरस की गैंगरेप पीड़ि

9/30/2020 8:31:08 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अक्सर सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने हाथरस गैंगरेप पीड़िता की मौत पर प्रतिक्रिया दी। इसके साथ ही उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रमुख एवं केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले पर कटाक्ष किया। दरअसल, रामदास आठवले ने अनुराग कश्यप के खिलाफ यौन शोषण का केस दर्ज कराने वाली एक्ट्रेस पायल घोष को अपना समर्थन दिया।

Bollywood Tadka

 

इस पर कटाक्ष करते हुए स्वरा ने कहा किअच्छा होता अगर वह हाथरस गैंगरेप पीड़िता और उसके परिवार को समर्थन देते। स्वरा भास्कर ने अपने ट्विटर एक तस्वीर शेयर की।

PunjabKesari

शेयर की इस तस्वीर में पायल घोष केंद्रीय मंत्री राठदास आठवले, वकील नितिन सतपुते और महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के साथ नजर अजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए स्वरा ने लिखा-'अच्छा होता अगर मंत्री आठवले जी यह समर्थन हाथरस सामूहिक बलात्कार की पीड़िता जिनका आज निधन हुआ- उसे और उसके परिवार को भी देते।'

 

PunjabKesari

बता दें कि यूपी के हाथरस में गैंगरेप की शिकार 19 साल की दलित युवती की आज दिल्ली के एक हाॅस्पिटल में निधन हो गया है।  चार लोगों ने उसके साथ एक पखवाड़ा पहले दुष्कर्म किया था। हालत बिगड़ने के बाद उसे सोमवार शाम को राष्ट्रीय राजधानी के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं मंगलवार को पीड़िता ने दम तोड़ दिया।  इस घटना ने हर किसी को हिलाकर रख दिया। हर कोई इस पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहा है।

 

Bollywood Tadka

हर कोई इस घटना की निंदा कर रहा है। अक्षय कुमार ने इस घटना पर गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा- 'गुस्सा और कुंठित! सामूहिक दुष्कर्म में ऐसी क्रूरता हाथरस में। यह कब रुकेगा? हमारे कानून और उनके प्रवर्तन इतने सख्त होने चाहिए कि सजा के बारे में केवल सोचकर बलात्कारियों को डर लगे। अपराधियों को फांसी पर लटकाएं। बेटियों और बहनों की रक्षा के लिए अपनी आवाज उठाएं, यह सबसे कम हम कर सकते हैं।' इसके अलावाकंगना रनौत, स्वरा भास्कर,यामी गौतम और ऋचा चड्ढा ने इस घटना पर गुस्सा जाहिर किया और उन्होंने पीड़िता के लिए न्याय की मांग की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News