ब्रेकअप के बाद टूट गई थीं परिणीति, बोली ‘‘मैं दिल टूटने के एक लंबे दौर से गुजर चुकी हूं"

8/2/2019 2:22:43 AM

मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा बहुत जल्द अपनी अपकमिंग फिल्म जबरिया जोड़ी में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के अपोजिट दिखेंगी। फिल्म का ट्रेलर और कुछ गाने रिलीज हो चुके हैं। इन दिनों परिणीति फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। निजी जिंदगी की बात करें तो परिणीति अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात नहीं करती हैं।
PunjabKesari
एक समय था जब डायरेक्टर मनीष शर्मा के साथ उनके अफेयर की चर्चा जोरों पर थी।
PunjabKesari
परिणीति ने लेडीज वर्सेस रिकी बहल फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया था। इसके बाद उन्होंने फिल्म शुद्ध देसी रोमांस फिल्म में काम किया। इसका निर्देशन भी मनीष शर्मा ने किया था। दोनों के अफेयर की कई खबरें सामने आई थीं, बाद में दोनों अलग हो गए। परिणीति ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड का बिना नाम लिए बताया कि वह ब्रेकअप के बाद वह टूट गई थीं, लेकिन बाद में धीरे-धीरे सब कुछ ठीक हो गया है।        
PunjabKesari
परिणीति ने बताया, ‘‘मैं दिल टूटने के एक लंबे दौर से गुजर चुकी हूं और मुझे लगता है कि यह एक ही बार हुआ होगा। ईमानदारी से कहूं तो, मैं बहुत परेशान थी। वह मेरी लाइफ का सबसे बुरा समय था क्योंकि मैंने तब तक इस तरह के रिजेक्शन का सामना नहीं किया था। उस समय मुझे अपने परिवार की सबसे ज्यादा जरूरत थी।''   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pawan Insha


Recommended News

Related News