दिग्गज एक्ट्रेस झरना दास का निधन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट कर जताया दुख

12/2/2022 2:31:16 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर सामने आई हैं। ओडिया की दिग्गज एक्ट्रेस झरना दास का निधन हो गया है। 1 दिसंबर की रात कटक के चांदनी रोड स्थित उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली। एक्ट्रेस के निधन से ओडिया इंडस्ट्री में शोक की लहर है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी झरना दास के निधन पर संवेदना व्यक्त की है।

रिपोर्ट्स की मानें तो झरना दास वृद्धावस्था की बीमारियों से पीड़ित थीं और पिछले काफी समय से बीमार थीं। 
 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने ट्वीट में दुख जताते हुए लिखा, 'महान उड़िया एक्ट्रेस झरना दास के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उन्हें उड़िया फिल्म उद्योग में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा। परिवार और उनके प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।'


बता दें, झरना दास ने अपने करियर में 'श्री जगन्नाथ', 'नारी', 'आदिनामेघ', 'हिसाबनिकस', 'पूजाफुला', 'अमादबता' जैसी फिल्मों में काम किया और अपने शानदार प्रदर्शन के लिए कई पुरस्कार भी जीते थे।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News