ऑस्ट्रेलिया में बॉलीवुड एक्ट्रेस को ठगने वाले गिरफ्तार, टैक्स ऑफिसर्स बन लगाया था 3 लाख का चूना

9/20/2019 4:20:36 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा शरवाली को ऑस्ट्रेलिया में नकली टैक्स ऑफिसर बनकर ठगने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। खबरों के मुताबिक, इन आरोपियों ने ऑस्ट्रेलियन टैक्स कर्मचारी होने का ढोंग करते हुए एक्ट्रेस ईशा से 3 लाख रुपए ले गए थे।

PunjabKesari

दिल्ली पुलिस के पीआरओ के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया में ऐसा होना बड़ी घटना थी, इसलिए साइबर क्राइम यूनिट ने उन तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जो एनआरआई एक्टर मिस. ईशा शरवानी से ठगी करने के बाद भाग गए थे। उल्लेखनीय है कि ईशा इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के पर्थ शहर में रह रही हैं।

PunjabKesari

"ईशा को वैस्टर्न यूनियन और आरआईए द्वारा 5,700 अओड (लगभग 3 लाख) मनी ट्रांसफर करने के लिए प्रेरित किया गया था।"

PunjabKesari

ईशा ने 2005 में विवेक ऑबरॉय के साथ फिल्म कृष्णा से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद ईशा "गुड बॉय, बेड बॉय", "डेविड" और "करीब-करीब सिंगल" जैसी कई फिल्मों में नडजर आई थीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News