फिल्म इंडस्ट्री से आई बुरी खबर, एक्टर तेजस डी पर्वतकार का निधन

6/25/2020 9:14:07 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म इंडस्ट्री की ओर से हाल ही एक बुरी खबर सामने आई है। एक्टर  तेजस डी पर्वतकार का अब इस दुनिया में नहीं रहे। इस बात की जानकारी 'प्रस्थानम' फिल्म में नजर आ चुके एक्टर सत्यजीत दुबे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। हालांकि तेजस की मौत की वजह अभी तक सामने नहीं आई है।

PunjabKesari
सत्यजीत दुबे ने इस बात की जानकारी शेयर करते हुए लिख ,'एक और को-स्टार, दोस्त तेजस डी पर्वतकार को खो दिया। जेंटल आत्मा जो कि हमेशा अपने लिटरेचर के प्यार को लेकर बातें करता था... उनकी पर्ला ईस्ट स्टोरी, नाटक और थिएटर की बातें। तेजस डी पर्वतकार मराठी राइटर और एक्टर पीएल देशपांडे के बहुत बड़े फैन थे।'
उन्होंने आगे लिखा, 'हम साथ में शूटिंग करते और सेट पर काफी फन करते थे। धीरे से उनकी आवाज आती थी, दुबे साहब अभी शूट में टाइम है चलो चाय-सुट्टा ब्रेक लेते हैं। भाई मैं आपको बहुत मिस करूंगा। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।'
बता दें साल 2020 बॉलीवुड स्टार्स के लिए काल का साल साबित हो रहा है। बीते कुछ महीनों में ही कई बडे-बड़े स्टार्स ने दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत, इरफान खान, ऋषि कपूर, योगेश और वाजिद खान के निधन से इंडस्ट्री का काफी बडा सदमा लगा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

suman prajapati


Recommended News

Related News