नहीं रहे साउथ के एक्टर मारन, कोरोना बना जान का दुश्मन

5/13/2021 9:48:57 AM

मुंबई. कोरोना वायरस का कहर भयंकर रूप धारण करता जा रहा है। आम लोगों को साथ-साथ स्टार्स भी तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं और दम तोड़ रहे हैं। अब साउथ एक्टर मारन का कोरोना से निधन हो गया है। एक्टर ने 48 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

PunjabKesari
मारन को दो दिन पहले चेंगलपट्टू के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मारन को पूरा इलाज मिला लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। मारन आज सुबह ही अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। निगम अधिकारियों द्वारा उनके शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। मारन के निधन से साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।  

PunjabKesari
बता दें मारन ने गिल्ली, कुरुवी, डिशूम, थल्यानगरम और बॉस अंगिरा भास्करन जैसी फिल्मों में काम की किया था। मारन की साउथ सुपरस्टार पा रंजीत के साथ जल्द ही  एक फिल्म आनी है जिसकी शूटिंग पहले ही पूरी हो चुकी है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News