तनुश्री दत्ता के वकील पर लगे यौन शोषण के आरोप निकले झूठे, महिला समेत 2 लोग किए पुलिस ने गिरफ्तार

1/5/2020 1:13:58 PM

बॉलीवुड तड़का डेस्क। मुंबई पुलिस ने एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के वकील नितिन सतपुते के खिलाफ झूठा आरोप लगाने पर महिला सहित दो लोगों को शनिवार को गिरफ्तार किया। दरअसल, एक महिला ने नवंबर में माहिम पुलिस स्टेशन में एडवोकेट सतपुते के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया कि तनु के वकील ने बहस के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। पुलिस ने महिला के बयानों को लेकर पड़ताल शुरु किया तो उन्होंनें पाया कि यह खबर झूठी है। जिसके बाद उस महिला के साथ एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम अभी सामने नहीं आया है।

PunjabKesari,Tanushree Dutta Lawyer Images

महिला ने खेरवाड़ी पुलिस थाने में अपनी शिकायत में कहा था कि बच्चों के लिए एक पार्क के निर्माण पर 2 नवंबर को सतपुते के साथ उनकी जोरदार बहस हो गई थी। सतपुते ने कथित तौर पर पीड़िता को कॉल किया और उनके साथ गलत व्यवहार किया, जिसके बाद उन्होंने 4 नवंबर को राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज की थी। 

PunjabKesari, Tanushree Dutta Lawyer Images

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सतपुते नाना पाटेकर के खिलाफ तनुश्री के छेड़छाड़ मामले की पैरवी कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Akash sikarwar


Recommended News

Related News