अभिषेक ने लगाया अजीबो-गरीब मास्क और शील्ड, फैंस बोले-कहां से लिया, हमें भी चाहिए

10/24/2020 3:04:17 PM

मुंबई. कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। एक्टर अभिषेक बच्चन भी कोरोना वायरस के शिकार हो गए थे। जिसके बाद से एक्टर लगातार अपना ध्यान रख रहे हैं और सावधानी बरत रहे हैं। एक्टर इसके साथ लोगों को भी कोरोना के प्रति जागरूक कर रहे हैं। हाल ही में एक्टर ने ऐसा मास्क और शील्ड पहना है जो सबका ध्यान खींच रहा है। जिसकी तस्वीर एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर की है जो खूब वायरल हो रही है।

PunjabKesari
शेयर तस्वीर में अभिषेक कार में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर ने रेड कलर की हूडी पहनी हुई है। इसके साथ ही एक्टर ने फेस शील्ड और मास्क लगा रखा है। अभिषेक ने सेव रहने और मास्क पहनने की सलाह दी है। फैंस इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट्स भी कर रहे हैं। फराह खान ने एक्टर को हैंडसम कहा और कुछ यूजर्स अभिषेक को कह रहे हैं कि ये मास्क कहां से लिया,उन्हें भी चाहिए।

 

PunjabKesari

 

PunjabKesari

 

PunjabKesari
काम की बात करें तो अभिषेक अनुराग बसु की फिल्म 'लूडो' में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है जिसे लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। अभिषेक के अलावा फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, राजकुमार राव, सान्या मल्होत्रा, फातिमा सना शेख, रोहित शराफ और पंकज त्रिपाठी भी हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News