''मिलिए गंगा राम चौधरी से'', अभिषेक ने शेयर किया फिल्म ''दसवीं'' से अपना फर्स्ट लुक

2/23/2021 10:42:04 AM

मुंबई. एक्टर अभिषेक बच्चन इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स में काम कर रहे हैं। अमिषेक फिल्म 'दसवीं' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में एक्टर के साथ यामी गौतम और निम्रत कौर भी नजर आने वाली हैं। यामी और निम्रत ने भी इस से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया था। अब अभिषेक ने इस फिल्म से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है। जो खूब वायरल हो रहा है।

PunjabKesari
तस्वीर में अभिषेक बढ़ी हुई दाढ़ी में नजर आ रहे हैं। इस लुक में अमिषेक काफी हैंडसम दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए अभिषेक ने लिखा- 'मिलिए गंगा राम चौधरी से। दसवीं की शूटिंग आज से शुरू...' फैंस अभिषेक के इस लुक को खूब प्यार दे रहे हैं। 

PunjabKesari
फिल्म की बात करें तो अभिषेक दसवीं में गंगा राम चौधरी नाम के एक मुख्यमंत्री के किरदार में नजर आने वाले हैं।

PunjabKesari

वहीं, यामी गौतम ज्योति देसवाल नाम के पुलिस कॉप का रोल प्ले करेंगी और निम्रत कौर विमला देवी की भूमिक में नजर आएंगी। तुषार जलोटा इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News